गुजरात में बारिश का पैटर्न हैरान करने वाला, जानें किस जिले में कितनी हुई बारिश
Gujarat Rain Pattern in July: स साल गुजरात में सामान्य की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं अहमदाबाद में 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Gujarat Rain Pattern in July: गुजरात में पूरा जुलाई का महीना बारिश के ही नाम रहा है। जुलाई के पूरे महीने में गुजरात अलग-अलग हिस्सों में खूब बारिश हुई है। हाल ही में मौसम विभाग की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल गुजरात में सामान्य की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि इस मामले में अहमदाबाद पीछे रह गया, यहां सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं कच्छ और सौराष्ट्र में इस मौसम की सबसे ज्यादा बारिश हुई, जो 75 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के 3 जिले तो ऐसे है जहां 100 प्रतिशत से अधिक हो रही है।
IMD August Rainfall Forecast:
Below normal rain in Kutch and Saurashtra.
Normal rain in east, center Gujarat, including #Ahmedabad.
Reason? – Neutral IOD and Developing La Nina but at the end of month!
Good rainfall in Sept but not for Kutch and Saurashtra. pic.twitter.com/3IxELdOOOo
— Ahmedabad Nowcast 🌩️ (@patldhruv) August 2, 2024
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच सालों में अहमदाबाद शहर के लिए बारिश का पैटर्न काफी हैरान करने वाला रहा है। जैसे साल 2022 के जुलाई महीने के दौरान अहमदाबाद में 87 प्रतिशत अधिक मौसमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा बारिश रही। वहीं जुलाई 2023 में अहमदाबाद शहर में 35 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस साल भी अहमदाबाद में 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। गुजरात के सुरेंद्रनगर, डांग, अरावली, महिसागर, पंचमहल और दाहोद जिले में सामान्य की तुलना में इस साल काफी कम बारिश हुई है। वहीं कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर और जूनागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को शाम तक गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, बनासकांठा, नर्मदा, भरूच, डांग और तापी में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं शनिवार को सूरत, नवसारी, वलसाड, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, डांग, तापी और भावनगर में भारी बारिश होने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: