Gujarat Farmer Pradeep Kumar: बदलते जमाने के साथ खेती करने का तरीका भी बदल रहा है। जहां एक ओर किसान पुराने तरीकों से खेती करके आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ किसान नए तरीके से खेती करके लाखों में कमाई कर रहे हैं। ऐसे ही गुजरात के एक किसान है, जिन्होंने सिर्फ भिंडी खेती करके लाखों रुपये कमाए हैं। गुजरात के किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि वह खेती के लिए 8 हजार रुपये की लागते हैं और उससे 2 लाख रुपये तक कमाते हैं।
2 बीघे में शुरू की भिंडी की खेती
किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती कहीं भी की जा सकती है। इसके अलावा इसकी पैदावार भी काफी अच्छी होती है। भिंडी के कई अलग-अलग किस्म उपलब्ध हैं, जिसमें पंजाब 7, अर्का अनामिका, पूसा ए 4, वर्षा उपहार, हिसार उन्नत, आज़ाद क्रांति और परभणी क्रांति जैसी किस्में शामिल है। प्रदीप कुमार ने बताया कि वह भिंडी की खेती करने के साथ-साथ 2-3 साल से दूधी, थुरिया और दालों की भी खेती करते हैं। फिलहाल 2 बीघे में भिंडी लगी है और भिंडी भी आ रही है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिल रही है। भिंडी की खेती कतारों में की जाती है, जिससे भिंडी तोड़ने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में फिर भारी बारिश के आसार, IMD का इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
8 हजार की लागत और 2 लाख का मुनाफा
किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि भिंडी की खेती में प्रति बीघे करीब 7 से 8 हजार रुपये की लागत आती है। लेकिन इसका मुनाफा करीब 1.5 से 2 लाख रुपये होता है। फिलहाल बाजार में भिंडी की कीमत 40 रुपये प्रति किलो है। उन्होंने बताया कि भिंडी की अच्छी पैदावार के लिए दोमट और भूरी मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी खेती करना बहुत आसान है।
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
5 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
17 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines