गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य विकास को रफ्तार देने का काम कर रही है। राज्य में कई तरह के विकास प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इनमें से कई प्रोजेक्ट के निर्माण का काम पूरा होने वाला है। इस लिस्ट में एक नेशनल हाइवे रोड प्रोजेक्ट भी है, जिसका काम जल्द ही पूरा होने वाला है। प्रोजेक्ट होने पर लोगों के लिए अहमदाबाद से राजकोट तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद-राजकोट 6 लेन नेशनल हाइवे की। हाल ही में गुजरात के सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट का 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
98 प्रतिशत तक पूरा हुआ NH प्रोजेक्ट का काम
सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि अहमदाबाद-राजकोट 6 लेन नेशनल हाइवे की कुल लंबाई 197 किलोमीटर है, जिसमें 193 किलोमीटर तक के निर्माण का काम पहले चरण में पूरा हो गया। इसका मतलब है कि 98 प्रतिशत काम भौतिक रूप से पूरा हो चुका है। मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने इस नेशनल हाइवे बनाने के लिए कुल 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
होगी समय की बचत
अहमदाबाद-राजकोट 6 लेन रोड का निर्माण पूरा हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इस रोड के जरिए कुल यात्रा समय घटकर 2.32 घंटे रह जाने का अनुमान है। इससे नागरिकों को करीब 30 से 45 मिनट की बचत होगी। इसके अलावा, इससे उनका 10 से 15 प्रतिशत तक ईंधन भी बचेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार का नौकरियों पर बड़ा फैसला, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 4100 पदों पर होगी भर्ती
निर्माण कार्य प्रगति पर
इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद-राजकोट नेशनल हाइवे पर कुल 38 फ्लाईओवर-अंडरपास स्ट्रक्चर के काम को शामिल किया गया है। इनमें से 34 फ्लाईओवर-अंडरपास स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है, फिलहाल, 4 स्ट्रक्चर के निर्माण का काम प्रगति पर है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines