गुजरात के भरूच जिले की आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को बार-बार नग्न वीडियो कॉल करके परेशान करने वाले पंजाब के एक व्यक्ति को भरूच जिला साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पंजाब जाकर आरोपी को पकड़ लिया और अब अदालत में रिमांड की कार्यवाही शुरू कर दी है।
भरूच जिला आंगनवाड़ी संगठन द्वारा तीन दिन पहले जिला साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति सुबह, दोपहर और रात के अलग-अलग समय पर महिलाओं को नग्न वीडियो कॉल कर रहा है। इससे महिलाओं में डर और मानसिक तनाव फैल गया। वहीं, कुछ परिवारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
साइबर पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक वीआर भरवाड़ के नेतृत्व में टीम ने गहन जांच की। कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि वह पंजाब के फिरोजपुर जिले के चक मेघा गांव निवासी गुरजीत सिंह मेहर सिंह रायसिख (उम्र 29) का है। आरोपी ने नशे में धुत होकर महिलाओं के मोबाइल नंबरों की लिस्ट प्राप्त की और अलग-अलग नंबरों पर नग्न वीडियो कॉल किए। साइबर पुलिस की टीम ने फिरोजपुर जाकर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह
उसके कबूल नामे के अनुसार, वह लंबे समय से आंगनवाड़ी महिलाओं को फोन कर रहा था। फिलहाल, आरोपी को भरूच में पेश किया गया है और उसकी रिमांड के लिए अदालत में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर भरूच जिला आंगनवाड़ी संगठन की अध्यक्ष रागिनी परमार समेत महिलाओं ने पुलिस की जल्द कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad: अदालत परिसर के बाहर हिट एंड रन के आरोपी की जनता ने की पिटाई, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
20 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines