दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। राजकोट से शुरू होने वाले इस दौरे के दौरान रविवार को चोटिला में कपास किसानों की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल खुद किसानों के मुद्दे को लेकर मैदान में हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है, जिससे विदेशी कपास सस्ती होकर भारतीय बाजार में आने को तैयार है।
गुजरात में फूंकेंगे बिगुल
आम आदमी पार्टी के अनुसार, इस फैसले का सीधा नुकसान गुजरात जैसे राज्यों के कपास किसानों को होने वाला है। अरविंद केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये मुद्दा उठाया था। वह गुजरात में इसके खिलाफ बिगुल फूंकेंगे। वह किसानों के बीच खड़े होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि सिर्फ सरकारों को घेरने नहीं, किसानों के हक की लड़ाई लड़ने आए हैं।
ये भी पढ़ें: गुजरात में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, तोड़ी नेम प्लेट, ब्लैक फिल्म निकलवाने पर हुआ विवाद
मजबूत विकल्प बनने की तैयारी
केजरीवाल के इस कदम से गुजरात के किसानों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। उनका मानना है कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंच रही है। किसानों को लगता है कि उनके दर्द को कोई समझने वाला है। जानकारी के अनुसार, चोटिला की रैली में केजरीवाल कपास किसानों की बात रखने के साथ ही राज्य की राजनीतिक दिशा भी तय करने की कोशिश करेंगे। केजरीवाल के इस दौरे से संकेत मिलते हैं कि AAP गुजरात में किसानों के साथ ही व्यापारी और युवा तबकों को जोड़कर मजबूत विकल्प बनने की तैयारी में लगी है। अरविंद केजरीवाल का यह दौरा किसानों के बीच एक उम्मीद की तरह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गणपति पंडाल के सामने भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, भड़के लोग, आयोजकों ने मांगी माफी
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
20 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines