गुजरात में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, तोड़ी नेम प्लेट, ब्लैक फिल्म निकलवाने पर हुआ विवाद

गुजरात के साबरकांठा में सड़क पर काफी हंगामा देखने को मिला। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस और एक युवक में भिडंत हो गई। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी का भतीजा बता रहा था और कार्रवाई का विरोध कर रहा था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

गुजरात के साबरकांडा में ट्रैफिक पुलिस पर हमला।

गुजरात के साबरकांडा में ट्रैफिक पुलिस पर हमला।

गुजरात के के साबरकांठा में एक बदमाश ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस यातायात नियमोंं पर उल्लघंन पर कार्रवाई कर रही थी। इतने में एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में उसने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं छीना झपटी में पुलिसकर्मी की नेमप्लेट और व्हिसल गार्ड भी तोड़ दिया। इस मौके पर हंगामा शुरू हो गया। चौक पर मौजूद पुलिस ने बेकाबू युवक को कंट्रोल कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक की पहचान यशपाल सिंह झाला के रूप में की है।

ब्लैक फिल्म हटाने पर हुआ विवाद

ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार शाम को ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन करने पर कार्रवाई के लिए ड्राइव चला रही थी। इतमें एक कार में काली फिल्म लगी देख पुलिस ने उसे रोका। इतने में कार चालक ने फिल्म निकालने से मना कर दिया। बात बढ़ने पर युवक खुद को पुलिसकर्मी का भतीजा बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इतनी ही नहीं उसने खुद को आर्मी का जवान भी बताया।

कई पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक

घटना स्थल से वीडियो सामने आया जिसमें दिख रहा है कि युवक इतना बेकाबू हो गया कि उसने कई पुलिसकर्मियों को चपेट रखा था। कई पुलिसकर्मियों की जद्दोजहद के बाद युवक पर कंट्रोल किया जा सका। इस बीच बदमाश और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हो गई।

मुकदमा हुआ दर्ज

मामले में हिम्मतनगर पुलिस ने युवक की पहचान तलोद तहसील के पोयदा गांव निवासी यशपाल सिंह झाला के रूप में की है।
हमले के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जनवरी में भी पुलिस पर हुआ था हमला

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में जनवरी में एसआई केसी डांगर और दो कांस्टेबलों के साथ कथित शराब तस्कर जलासिंह जाला को पकड़कर जिंजुवाड़ा पुलिस थाने लौट रहे थे। तभी झिंजुवाड़ा गांव में लोगों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान था। एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और लोग हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। डिप्टी एसपी ने बताया था कि जाला भागने में कामयाब रहा। जाला एक खूंखार अपराधी है और उसे पहले भी दंगा, लूट और हमले जैसे कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ