हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आदमी एक खिलौना है...' प्लेन क्रैश से पहले अंजू ने लगाया था स्टेटस, बेटी बोली 'कभी नहीं करूंगी एयर इंडिया में सफर'

Ahmedabad Plane Crash : वडोदरा की अंजु शर्मा का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन हो गया। वे लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रही थीं। हादसे से पहले अंजु ने ‘आदमी एक खिलौना है’ गीत के साथ वीडियो स्टेटस पोस्ट किया था। उनके परिवार ने एयर इंडिया की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
प्लेन हादसे में जान गंवाने वालीं अंजू

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के 12 जून 2025 को क्रैश होने से 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। मृतकों में वडोदरा की निवासी अंजु शर्मा (55) भी शामिल थीं, जो अपनी बड़ी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने लंदन जा रही थीं। इस त्रासदी ने अंजु के परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।

अब अंजु का एक वीडियो सामने आ रहा है। हादसे से पहले दोपहर 1:05 बजे अंजु शर्मा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मशहूर गीत ‘आदमी एक खिलौना है’ की पंक्तियां थीं। यह स्टेटस अब उनके परिवार और दोस्तों के लिए एक मार्मिक याद बन गया है। अंजु वडोदरा में अपनी छोटी बेटी हनी शर्मा के साथ रहती थीं। उनके पति का कुछ साल पहले ही निधन हो चुका है। वे तेल उद्योग में इंजीनियर थे। अंजु अपनी बेटियों के लिए परिवार का मजबूत सहारा थीं।

कभी नहीं करूंगी एयर इंडिया में सफर!

लंदन में रहने वाली अंजु की बड़ी बेटी निम्मी शर्मा ने अपनी मां के स्वागत के लिए खास योजना बनाई थी। निम्मी ने बताया कि ‘मम्मी लंदन आने वाली थीं, लेकिन अब हमें वडोदरा आना पड़ा।’ हादसे ने निम्मी को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। निम्मी ने कहा कि ‘एयर इंडिया पुराने बोइंग विमान इस्तेमाल करती है, नए क्यों नहीं खरीदती है? मेरा भी इस एयरलाइन के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा है। मैं अब कभी एयर इंडिया से यात्रा नहीं करूंगी और न ही किसी को सलाह दूंगी।’

विज्ञापन

‘मां के बिना घर सूना हो गया’

वडोदरा में रहने वाली अंजु की छोटी बेटी हनी शर्मा ने कहा कि ‘मां के बिना घर सूना हो गया है। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ा सदमा है।’ हनी ने कहा कि उनकी मां को बेहद प्यार करने वाली और मजबूत महिला थी, जो हमेशा परिवार को एकजुट रखती थीं। अंजु की पहचान के लिए हनी का डीएनए नमूना लिया गया है और परिवार उनकी अंतिम क्रिया की तैयारी कर रहा है।

फिल्म स्टार मिलन शर्मा की थीं बहन

अंजू फिल्म अभिनेता मिलन शर्मा की बहन हैं। अंजू का पैतृक गांव हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का राम शरण माजरा है। अंजू के चाचा ने कहा कि अंजू हमारे परिवार का सहारा थी। उनके माता-पिता को ये दुखद समाचार नहीं बताया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola