अहमदाबाद के कागड़ापीठ इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत व्यक्ति ने एक मुस्लिम परिवार को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी पर जमकर हमला कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. घटना कुछ यूं हुई कि अहमदाबाद के गोमतीपुर का एक परिवार दानिलीमडा में शादी समारोह से लौट रहा था तभी कागड़ापीठ इलाके के मॉल के पास नशे में धुत आरोपी राज दीपकभाई ने नाबालिग लड़की के वस्त्र खींचे और उसे व उसके भाई को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर करने लगा.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बचाया
परिवार डरकर आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया. लड़की के भाई ने परिचितों को फोन किया, जिसके बाद आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की खूब पिटाई की. मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बचाकर दानिलीमडा पुलिस थाने पहुंचाया और सुरक्षित किया.
थाने पहुंचते ही भीड़ ने वहां हंगामा मचा दिया. भीड़ ने आरोपी को पीटने की कोशिश की और ईंट-पत्थर भी फेंके. इस दौरान आरोपी राजदीपकभाई समंता और एक होमगार्ड जवान घायल हो गए. सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.
अब तक 4 गिरफ्तार, 7 नामजद व 75 अज्ञात पर FIR
कागड़ापीठ पुलिस ने आरोपी राजदीपकभाई समंता के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दानिलीमडा थाने में भीड़ के हमले को लेकर हत्या का प्रयास और दंगा भड़काने के आरोप में 7 नामजद और 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें साहिल सईद सब्बीर हुसैन शेख, रियाज चावड़ा, गुलाम कासिम और फिरोज सत्तारभाई शामिल हैं.
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
10 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
22 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
22 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines