गुजरात में अहमदाबाद मेट्रो फेज II को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अहमदाबाद मेट्रो फेज II के रूट पर जल्द ही अहमदाबाद और गांधीनगर के लोगों को सचिवालय तक मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने सचिवालय तक मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल सफल होने के बाद जल्द ही सचिवालय तक मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी।
कम होगा सड़कों पर ट्रैफिक
सचिवालय तक मेट्रो ट्रेन सर्विस शुरू होने से गांधीनगर के सेक्टर 1 से सचिवालय की दूरी काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही इससे ट्रैफिक की परेशानियां भी कम होंगी। इस खबर से अहमदाबाद और गांधीनगर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मेट्रो ट्रेन की सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी लाभ होगा।
मात्र 35 रुपये होगा किराया
अहमदाबाद के मोटेरा और गांधीनगर के महात्मा मंदिर के बीच मेट्रो ट्रेन चल रही है। इस मेट्रो के लिए नर्मदा नहर पर 300 मीटर का केबल ब्रिज भी बनाया गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने से नागरिकों की यात्रा तेज, सुरक्षित और सस्ती हो जाएगी। APMC (वासना) से गांधीनगर सेक्टर 1 तक मेट्रो की यात्रा 33.5 किमी है। यह दूरी 65 मिनट में तय की जाएगी और किराया मात्र 35 रुपये होगा।
मेट्रो फेज-3 में होंगे 20 स्टेशन
वहीं, मेट्रो फेज-3 का एक कॉरिडोर गिफ्ट सिटी, गांधीनगर और अहमदाबाद को जोड़ेगा। इस रूट पर मोटेरा स्टेडियम, कोटेश्वर रोड, राणिप, वडाज, गांधीग्राम, श्रेयस, पालड़ी, ओल्ड हाईकोर्ट, उस्मानपुरा, सेक्टर-1 स्टेशन समेत कुल 20 स्टेशन होंगे। फिलहाल, मेट्रो ट्रेन मोटेरा से गांधीनगर के 8 स्टेशनों तक चलती है। इसमें GNLU, PDEU, गिफ्ट सिटी, रायसन, रैंडेसन, धोलाकुंआ सर्कल, इन्फोसिटी और गांधीनगर सेक्टर-1 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात के महात्मा मंदिर पर कभी भी लग सकता है ताला! बाकी है 2.32 करोड़ रुपये का किराया
रूट में होगा बदलाव
अहमदाबाद शहर में मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए इसका अनुभव काफी अच्छा है। अब इन यात्रियों को अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच यात्रा के लिए समय निकालना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह रूट अहमदाबाद शहर में चलने वाली मेट्रो सर्विस से थोड़ा अलग है। अहमदाबाद शहर में चलने वाली मेट्रो हर 10 से 12 मिनट पर चल रही है, जबकि मोटेरा और गांधीनगर के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन 1 घंटे 20 मिनट पर चल रही है। इसका मतलब है कि दोनों ट्रेनों के बीच सवा घंटे का अंतर है। लोमों में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बढ़ती जा रही गर्मी, IMD का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम
मेट्रो ट्रेन का टाइमटेबल
अहमदाबाद की मेट्रो सुबह 6 बजकर 20 मिनट शुरू होती है और रात 10 बजे तक चलती है। जबकि गांधीनगर-अहमदाबाद के बीच मेट्रो सुबह 7 बजकर 20 मिनट शुरू होती है और शाम 7 बजकर 20 मिनट तक चालू रहती है। लेकिन अहमदाबाद मेट्रो की तरह जब इस रूट पर भी आने वाले दिनों में ट्रैफिक बढ़ेगा, तो संभावना है कि ट्रेनें कम समय में और देर से उपलब्ध हो सकें।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines