Gujarat: अहमदाबाद में व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी न देने पर हमला, बदमाशों ने डंडों और चाकू से किया हमला

गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर कुछ असामाजिक तत्वों का आतंक दिखा है। यहां एक मोबाइल व्यापारी से लाखों रुपए की रंगदारी मांगी गई। जब व्यापारी ने मना किया, तो उस पर हमला कर दिया गया। पढ़ें पूरा मामला अहमदाबाद से ठाकुर भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट में।

Gujarat Ahmedabad crime news

Gujarat Ahmedabad crime news

विज्ञापन

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में एक बार फिर असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है। यहां एक मोबाइल व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। जब व्यापारी ने पैसे देने से मना किया, तो उस पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। यह पूरी घटना वटवा जीआईडीसी थाना क्षेत्र के पुनित नगर इलाके की है। मोबाइल व्यापारी कमलेश संतानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, जय गढ़वी नाम के व्यक्ति ने पहले कमलेश से एसी खरीदने के लिए विवाद किया था। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी को धमकी दी कि अगर उसे कारोबार करना है तो 50 लाख रुपए देने होंगे, वरना उसकी दुकान और हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।

कब मांगी गई थी रंगदारी?

जब कमलेश 2 जून को नैनीताल गया था, तब भी आरोपी ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर पैसे की मांग की थी। जब व्यापारी 8 जून को वापस आया, तो आरोपी ने फोन कर रात दुकान पर मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन

वहीं, आरोपी अपने 8 साथियों के साथ वहां पहुंचकर व्यापारी पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया और पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। व्यापारी के दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर बदमाश वहां से भागे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इससे पहले भी वटवा और घोड़ासर इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा निर्दोष लोगों पर खुले आम हमला करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की पेट्रोलिंग और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वटवा जीआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस के काम पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ