मुंबई: मुंबई के मलाड पूर्व में एक झुग्गी क्षेत्र में दो बड़ी आग लगने की सूचना मिली है, जिसमें से एक को स्तर -3 की आग घोषित किया गया है। मलाड पूर्व में आनंद नगर और अप्पा पाड़ा इलाकों से धुआं निकलता देखा जा सकता है। अग्निशमन अधिकारियों को आनंद नगर में आग के बारे में पहली कॉल शाम करीब 4.52 बजे मिली।

विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां, जंबो पानी के टैंकर और अन्य उपकरण लगे हुए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है। आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ