नई दिल्ली: सिरसपुर इलाके में DJ पर तेज गाना बजाने से रोकना एक युवक को इतना नागवार गुजरा की उसने रोकने वाली महिला को गोली मार दी। गनीमत यह रही कि गोली महिला की गर्दन में लगी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले युवक और जिसकी पिस्टल से गोली चलाई गई थी दोनों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच की जा रही है। सोमवार को सिरसपुर में किसी कार्यक्रम में डीजे पर तेज गाने बज रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली रंजू ने आवाज धीरे करने का आग्रह किया। इस बात से नाराज हरीश ने अपने दोस्त अमित से उसकी पिस्टल ली और महिला की तरफ तानकर गोली चला दी।
कुंआ पूजन का था कार्यक्रम
पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरीश के घर कुंआ पूजन का कार्यक्रम था। रंजू ने गाने की आवाज धीरे करने के लिए कहा था। जिससे दोनों पक्षों में पहले बहस हो गई। फिर हरीश ने गोली चला दी।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
48 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines