मेरठ में ड्रम कांड के बाद दिल्ली में बैग में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक महिला का शव मिला। कंबल में लपेटकर बैग में शव को भरा गया था और फिर उसे बेड के बॉक्स में रखा गया था। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

Uttar Pradesh crime news
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ड्रम कांड के बाद दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बैग में एक महिला का शव मिला है, जिससे हड़कंप मच गया। कंबल में लपेटकर शव को बैग में भरा गया और उसके बाद उसे बेड के बॉक्स में छुपाया गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुई, जहां एक फ्लैट में 35 वर्षीय महिला का शव मिला। शव सड़ा गला हुआ था। जब आसपास के लोगों को शव की बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन

बेड के बॉक्स में मिला सड़ा-गला शव

जब पुलिसकर्मी फ्लैट के अंदर घुसे तो वे अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। पिछले दरवाजे के पास खून के निशान थे और आगे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस को बेड के बॉक्स से सड़ा-गला हुआ शव मिला। अब इस महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

हिरासत में फ्लैट मालिक

इस मामले में पुलिस ने फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि इस बीच दिल्ली में ये कांड हो गया। ड्रम के बाद अब बेड के बॉक्स में बैग में भरा हुआ शव मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ