Delhi: किन्नर से बनाए संबंध, पापा को बताने की धमकी दी तो युवक ने किया यह खौफनाक काम
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में दो युवकों ने एक किन्नर की चाकूओं से ताबड़तोड आधा दर्जन वार कर हत्या कर दी। आरोपियों हिमांशु और सोनू को पुलिस ने पकड़ लिया है। हिमांशु ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल, हिमांशु के इलाके में रहने वाले एक किन्नर से अवैध संबंध बन गए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1614636872931872768?s=20&t=HpnpTIs0H_GDv5dxvuuP6A
अकसर हिमांशु किन्नर के कमरे में जाता और उसके साथ समय बीताता था। हिमांशु का आरोप है कि किन्नर इसी बात पर उसे पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसने दोनों के बीच संबंधों की बात उसके पापा को बताने की बात कही। इस बात से हिमांश डर गया।
बदनामी के डर से हिमांशु ने अपने यहां काम करने वाले सोनू के साथ मिलकर किन्नर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 10 जनवरी को वह दोनों उसके घर पहुंचे और उसकी चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: