नई दिल्ली: दूषित पानी की सप्लाई के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने गुरुवार को मालवीय नगर क्षेत्र के हौज़ खास वार्ड नंबर 148 में “कॉन्टेमिनेशन फ्री ड्राइव” की शुरुआत की। सोमनाथ भारती ने सुबह सवेरे हौज़ खास वार्ड नंबर 148 पहुंचकर दिल्ली जल बोर्ड की क्वालिटी कंट्रोल टीम से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई।
कुल 33 सैंपल लिए गए
डीजेबी की टीम ने पानी की सप्लाई शुरू होने के समय सुबह चार बजे लोगों के घरों से पानी के सैंपल लिए और मौके पर पानी की गुणवत्ता की जांच की। टीम द्वारा कुल 33 सैंपल लिए गए। जांच में 31 सैंपल गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरे उतरे। डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि यह ड्राइव दिल्ली की हर विधानसभा में चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश दिल्ली जल बोर्ड क्वालिटी और क्वांटिटी को बेहतर करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इस ” कॉन्टेमिनेशन फ्री ड्राइव” में स्थानीय पार्षद और आरडब्ल्यूए भी शामिल हुए।
हौज खास वार्ड नंबर 148 का पानी शुद्ध और सुरक्षित
सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में “फ्री कॉन्टेमिनेशन ड्राइव” शुरू की गई है। यह मुहिम वार्ड स्तर पर चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत दिल्ली जल बोर्ड की टीम दूषित पानी की सप्लाई वाले क्षेत्रों और घरों से पानी के सैंपल इकट्ठा करती है। इस मुहिम में स्थानीय पार्षद कमल भारद्वाज और आरडब्लूए के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
क्वालिटी और क्वांटिटी को बेहतर करने में जुटा डीजेबी
सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली में जलापूर्ति को बेहतर बनाने और वाटर ऑडिट के लिए सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, यूजीआर और टैपिंग पर फ्लो मीटर लगाए जा रहे है। दिल्ली जल बोर्ड मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर यह सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है कि दिल्लीवासियों को शुद्ध गुणवत्ता का पानी पूरी मात्रा में मिल सके और पानी की बर्बादी या चोरी ना हो पाए। डीजेबी उपाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि सीवर या पानी से जुड़ी शिकायत के लिए दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन 1916 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 1916 पर दर्ज शिकायत का समाधान करना दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
6 mins agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
21 mins agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
22 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines