Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए कल आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात अर्नब के अप्रत्यक्ष प्रभाव से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल रहा है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई है.

Kal Ka Mausam

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo: ANI)

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 30 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर से पहले तक कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली में गिर सकता है तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है. सुबह पूर्व दिशा से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दोपहर में हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात अर्नब के अप्रत्यक्ष प्रभाव से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल रहा है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो रही है. यह स्थिति रात और 30 अक्टूबर की दोपहर तक बनी रह सकती है. इसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि हरियाणा में इसका असर पंजाब की तुलना में अधिक है. हालांकि, पंजाब के उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा मानसा, बठिंडा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भी मौसम प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण 29 अक्टूबर को पूर्वी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 30 अक्टूबर को उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब में 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ