हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के फर्श बाजार थाना इलाके में बीती रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में ओल्ड तेजाब मिल इलाके में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर गोलियां चलाईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों के तहत जांच शुरू की.

विज्ञापन

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में 25 फरवरी तड़के बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी. बाइक और स्कूटी से पहुंचे आरोपियों ने दो राउंड फायर कर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2025 को तड़के करीब 1:30 बजे ओल्ड तेजाब मिल इलाके में फायरिंग को लेकर PCR कॉल प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
जांच में पता चला कि दो लोग मोटरसाइकिल पर और तीन लोग स्कूटी पर सवार होकर ओल्ड तेजाब मिल स्थित तालीब पुत्र इकराम (उम्र 29 वर्ष) के घर पहुंचे. इनमें से दो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर एक-एक राउंड फायर किया.

यह भी पढ़ें;क्रिप्टो डील के नाम पर गनपॉइंट पर डकैती, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस; 7 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

मौके से पुलिस ने दो खाली कारतूस बरामद किए हैं. पीड़ित तालीब सब्जी मंडी में फल-सब्जी का कारोबार करता है. प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों और वाहनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल समेत अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;दिल्ली लाल किला बम ब्लास्ट मामले में दो और आतंकी गिरफ्तार, NIA की गिरफ्त में अब 11

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola