दिल्ली लाल किला बम ब्लास्ट मामले में दो और आतंकी गिरफ्तार, NIA की गिरफ्त में अब 11 दहशतगर्द

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली विस्फोट की मास्टरमाइंडिंग उमर ने मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और आदील अहमद राथर के साथ की. अन्य पांच ने मुख्य साजिशकर्ताओं को शेल्टर और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया.

delhi blast

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के रेड फोर्ट क्षेत्र में 10 नवंबर 2025 को हुए बम विस्फोट की साजिश में दो और आतंकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. अब तक दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 11 पहुंच गया. बुधवार, 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के गंदरबल निवासी जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर के तुफैल अहमद भट को एनआईए ने हिरासत में लिया. जांच में पता चला कि इन्होंने दिल्ली विस्फोट के मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे.

विज्ञापन

लाल किला ब्लास्ट में 11 लोगों की गई थी जान


इस विस्फोट में 11 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी धमाके में मारा गया था. NIA ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने पाया कि जमीर और तुफैल आंसर गजवात-उल-हिंद (एजीएच) आतंकी संगठन के सक्रिय ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) थे. जेके पुलिस, हरियाणा पुलिस व अन्य एजेंसियों के सहयोग से चली जांच में इनका दिल्ली विस्फोट के अलावा अन्य आतंकी साजिशों में शामिल होना सामने आया.

विज्ञापन

पहले भी 9 आतंकी हो चुके हैं गिरफ्तार


एनआईए के अनुसार, ये हथियार व गोला-बारूद इकट्ठा करने में लगे थे, जो भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले थे. दिल्ली विस्फोट की मास्टरमाइंडिंग उमर ने मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और आदील अहमद राथर के साथ की. अन्य पांच ने मुख्य साजिशकर्ताओं को शेल्टर और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया. ये 9 पहले ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से गिरफ्तार हो चुके हैं. एनआईए आगे की जांच जारी रखे हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ