क्रिप्टो डील के नाम पर गनपॉइंट पर डकैती, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस; 7 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम विहार ईस्ट में सस्ती क्रिप्टो डील के नाम पर बीटेक छात्र से गनपॉइंट पर 1.83 लाख की लूट का मामला सामने आया.
दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई करते हुए इंटर-स्टेट गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया.

क्रिप्टो डील के नाम पर गनपॉइंट पर डकैती, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस; 7 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सस्ती क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के बहाने एक बीटेक छात्र से गनपॉइंट पर लूटपाट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा महज 48 घंटे में करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र को हाल ही में स्कॉलरशिप की राशि मिली थी. इसी दौरान उसने सोशल मीडिया पर सस्ती USDT (क्रिप्टोकरेंसी) बेचने का विज्ञापन देखा. विज्ञापन पर भरोसा कर छात्र तय स्थान पर पहुंचा, जहां आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उससे 1.83 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की. तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.45 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है. पुलिस ने एक लैपटॉप और 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

जांच में पता चला है कि यह गिरोह फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को सस्ती क्रिप्टोकरेंसी का झांसा देता था और फिर उन्हें बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था. फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ