Delhi News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की 103 दिन अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया ने एक भावुक पत्र लिखा है। बता दें कि आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी एक कार्यक्रम के दौरान मनीष सिसोदिया को याद करके भावुक हो गए थे।
पत्नी सीमा सिसोदिया ने खत में ये लिखा
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है, आज 103 दिन बाद मनीष से मुलाकात हुई 7 घंटे के लिए। वह भी इस तरह कि पुलिस बेडरूम के दरवाजे पर बैठी आपको लगातार देख रही है और आपकी हर बात सुन रही थी। शायद इसीलिए कहते है कि राजनीति गंदी है।
जब ये लोग पार्टी बना रहे थे तो उस वक्त बहुत से शुभचिंतकों से सुनने को मिला था कि पत्रकारिता और आंदोलन तक तो ठीक है, पर राजनीति के चक्कर में मत पड़ो। यहां पहले से बैठे लोग काम करने नहीं देंगे और फैमिली को परेशान करेंगे, लेकिन मनीष की जिद थी। अरविंद जी और अन्य लोगों के साथ पार्टी बनाई और काम करके भी दिखाया। इन लोगों की राजनीति ने बड़े बड़े लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की बात करने पर मजबूर किया।
आज वही जिद फिर से मनीष के चेहरे पर और बातों में दिखाई दी। जो आदमी पिछले 103 दिन से एक दरी बिछाकर फर्श पर सो रहा है, मच्छर, चींटी, कीड़े, गर्मी इस सब की परवाह किए बगैर आज भी उसकी आखों में एक ही सपना है कि शिक्षा के जरिए देश को खड़ा करना है। अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर ईमानदार राजनीति करके दिखानी है। भले ही कितनी मुसीबतें आएं, कितनी साजिशें हो।
पिछले तीन महीने में दुनिया का शिक्षा का इतिहास पढ़ डाला है। किस देश के किस नेता ने शिक्षा पर जिद करके काम किया और फिर वो देश आज कहां से कहां पहुंच गए है। जापान, चीन, सिंगापुर, इजराइल, अमेरिका… भारत की शिक्षा में क्या अच्छा हुआ, क्या कमी रह गई, आज की हमारी मुलाकात में मेरी तबियत के साथ-साथ ये भी बातें की।
मुझे फक्र है कि मेरा पति आज भी अपनी उसी जिद और तेवर में है। अरविंद और मनीष के खिलाफ साजिशें करके वे लोग खुश होंगे कि अरविंद के सिपाही को जेल में डाल दिया है। पर मैं देख रही हूं कि तिहाड़ जेल की एक कोठरी में 2047 के शिक्षित और समृद्ध भारत का सपना मजबूती से बुना जा रहा है। झूठ और साजिशों के सामने ईमानदारी और शिक्षा की राजनीति का सपना जीतेगा जरूर।
Proud of you Manish. Love you.
– सीमा सिसोदिया
दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
12 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
21 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines