दिल्ली बम धमाके मामले में NIA को बड़ी सफलता, हमलावर उमर का सहयोगी कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Delhi Blast: लाल किला क्षेत्र में कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रचने वाले कश्मीरी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Delhi blast, blast in Delhi, NIA, suicide bomber, Kashmiri youth, Delhi Police, दिल्ली ब्लास्ट, दिल्ली में धमाका, एनआईए, आत्मघाती हमलावर, कश्मीरी युवक, दिल्ली पुलिस

दिल्ली ब्लास्ट

विज्ञापन

Delhi Blast: लाल किला क्षेत्र में कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रचने वाले कश्मीरी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है. दिल्ली में हुए इस हमले में 10 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी और 32 घायल हुए थे.

उमर उन नबी के साथ मिलकर रची हमले की साजिश

हमले में इस्तेमाल की गई आई-20 कार आरोपी आमिर रशीद अली के नाम पर पंजीकृत थी इस कार से टीम को सुराग मिले थे. जिसके बाद एनआईए की टीम ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था. जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के सांबूरा निवासी आमिर ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर इस आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी.

विज्ञापन

73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है NIA

आमिर कार खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली आया था. जिसे बाद में वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) के रूप में विस्फोट में इस्तेमाल किया गया. एनआईए ने फॉरेंसिक जांच के आधार पर वाहन चलाने वाले मृतक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है. मृतक उमर उन नबी कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी था और फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था. एजेंसी ने नबी के नाम पर पंजीकृत एक और वाहन भी जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है. एनआईए अब तक इस मामले में 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ