'रमेश बिधूड़ी ने 80 मीटर के दायरे में....' CM आतिशी ने चुनाव अधिकारी से की ये शिकायत

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है, यहां 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं।

रमेश बिधूड़ी आतिशी
विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में विधानसभा 2025 की सरगर्मियां तेज हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। इसी बीच आप नेता और CM आतिशी के इलेक्शन एजेंट ने चुनाव अधिकारी को एक शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार इस शिकायत में कालकाजी विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

आतिशी ने अपनी शिकायत में बिधूड़ी पर पोलिंग बूथ के पास चुनाव दफ्तर बनाने का दावा किया है। शिकायत में कहा गया है कि ये नियम है कि पोलिंग बूथ से 200 मीटर के दायरे में कोई पार्टी अपना चुनावी कार्यालय नहीं बना सकती। लेकिन रमेश बिधूड़ी ने 80 मीटर के दायरे में चुनावी दफ्तर खोल दिया है।

विज्ञापन

आतिशी ने लगाया था गुंडागर्दी करने का आरोप 

आतिशी ने चुनाव आयोग से बीजेपी उम्मीदवार के इस चुनावी दफ्तर को तुरंत प्रभाव से बंद कराने का आग्रह किया है। इससे पहले सीएम ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था। जबकि रमेश बिधूड़ी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट और 13000 से ज्यादा पोलिंग बूथ

जानकारी के अनुसार दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि यहां कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं। बता दें दिल्ली में कुल 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने दिल्ली के 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ