---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘चुनाव से पहले ‘कत्ल की रात’…’, अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात?

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। इस बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर चुनाव में पैसे बांटने का आरोप लगाया।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बहुत कम समय बचा है। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अक्सर चुनाव में कहा जाता है कि चुनाव से पहले वाली रात ‘कत्ल की रात’ होती है। उस रात को खूब पैसे, शराब और मुर्गे बंटते हैं, लेकिन दिल्ली चुनाव एक अलग ही चुनाव है। इसमें चुनाव से डेढ़ महीने पहले से पैसे बंट रहे हैं। दिल्ली में खुलेआम पैसे और अन्य सामान बांटे जा रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में ये सब बांटा जा रहा है, जोकि देश के लिए बहुत खतरनाक है। ये किसके पैसे से बांटे जा रहे हैं। ये भाजपा के भ्रष्टाचार के पैसे से बांटे जा रहे हैं। केजरीवाल ने जनता से कहा कि इन सब से पैसे और सामान ले लो, लेकिन अपना वोट मत बेचना। जो आपके वोट को खरीदने की कोशिश कर रहा है, बस उसे वोट मत देना। वोट अपनी मर्जी से देना।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : ‘यूपी में 10-10 घंटे कटती है बिजली, टाट पट्टी पर चल रहे स्कूल’, CM योगी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

---विज्ञापन---

गाली-गलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे पैसे : पूर्व सीएम

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ये चुनाव अलग है। चुनाव से डेढ़ महीने पहले ही पैसे, चादरें, साड़ियां, राशन, सोने की चेन, जूते खुलेआम बांटे जा रहे हैं। किसी को चुनाव आयोग का डर नहीं है या कोई रोकेगा नहीं। ये वितरण सरकार के पैसे से नहीं हो रहा है। ये ‘गाली-गलौज’ पार्टी के चंद नेता बांट रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : Delhi Elections: क्या अरविंद केजरीवाल यमुना में स्नान करेंगे? पहली रैली में बोले CM योगी

देश के लोकतंत्र के लिए खतरा : अरविंद केजरीवाल

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि इनके पास इतना पैसा कहां से आया? वोट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा पैसा? ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है। ये जो भी बांट रहे हैं उसे स्वीकार करें, लेकिन एक बात याद रखें, अपने वोट को न बेचें। आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन लोगों को न दें जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये भ्रष्ट हैं। ये देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

First published on: Jan 24, 2025 04:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola