राघव चड्ढा का नया वीडियो देखें, AAP को दिखाए आक्रामक तेवर, कहा- ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को फिर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने एक और वीडियो जारी करके कहा है कि ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद यह राघव चड्ढा की चौथी पोस्ट है।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को लेकर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं।

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने AAP को फिर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक और वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि ये आम आदमी पार्टी (AAP) में मेरे उन साथियों के लिए है, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे। यहां एक छोटा-सा ट्रेलर है, तस्वीर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।

राघव पर पंजाब के नेताओं ने उठाए सवाल

बता दें कि राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने सवाल उठाए हैं। उनका कहा है कि राघव राज्यसभा मेंबर होने के नाते संसद में पंजाब के जरूरी मुद्दे उठाने में असफल रहे हैं। राघव को पंजाब के विधायकों ने पंजाब के मुद्दे उठाने के लिए चुना था। नेशनल लेवल पर राज्य की चिंताओं को मजबूती से उठाने के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने संसद में पंजाब से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उठाने से परहेज किया।

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने धुरंधर अंदाज भी दिखाया था

बता दें कि राघव चड्ढा ने बीते दिन एक वीडियो जारी करके अपना धुरंधर अंदाज भी दिखाया था। उन्होंने कहा था कि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं। हर झूठ का भंडफोड़ होगा। मेरे खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया गया है। मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। इसलिए अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि खामोश करवाया गया हूं, पर मैं हारा नहीं हूं। यह कैप्शन देते हुए राघव ने एक वीडियो पोस्ट करके आम आदमी के नाम संदेश दिया था।

राज्यसभा में पद से हटाने के बाद से तनाव

बता दें कि राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद से आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर राघव को पद से हटाने को कहा और उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को उपनेता बनाने का अनुरोध किया था। राघव पार्टी के इस फैसले से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ