राघव चड्ढा को बड़ा झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, लगातार कम हो रही फैन फॉलोइंग

Raghav Chadha: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने और BJP जॉइन करने से लोगों में नाराजगी है। इसलिए उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग गिरती जा रही है। 2 दिन चले घटनाक्रम के बीच राघव की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग को लेकर बडृा अपडेट आया है।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को लेकर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के बागी सांसद राघव चड्ढा को BJP जॉइन करने के बाद बड़ा झटका लगा है। पिछले 2 दिन में 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो किया है। 23 अप्रैल को राघव के इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से अबतक राघव को इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा लोगों ने अनफॉलो किया। अब राघव के इंस्टाग्राम पर 13.5 मिलियन फॉलोअर्स, जो लगातार तेजी से गिर रहे हैं।

राघव चड्ढा को लेकर बड़ा खुलासा, अरविंद केजरीवाल ने की थी मुलाकात, जानें सांसदों से क्या बोले थे AAP के अध्यक्ष?

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया

बता दें कि राघव चड्ढा ने बीते दिन आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और हरभजन सिंह ने भी रिजाइन दिया है। लेकिन राघव, संदीप और अशोक ने ही BJP जॉइन की है। राघव ने BJP जॉइन करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए थे। स्वाति मालीवाल ने भी पोस्ट लिख इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है। राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों ने राज्यसभा को जरूरी कागज भी दे दिए हैं।

डिप्टी लीडर पद से हटाने से नारजागी

बता दें कि राघव चड्ढा राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने से नाराज थे। आम आदमी पार्टी ने उन्हें पद से हटाकर अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया था। वहीं पद से हटाए जाने के बाद राघव ने वीडियो जारी करके नाराजगी भी जताई थी। दरअसल राघव काफी समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर थे। न तो वे पार्टी कार्यक्रमों का हिस्सा थे और न ही पार्टी नेताओं से मिलते थे। जबकि राज्यसभा में वे आम लोगों से जुड़ा मुद्दा बढ़-चढ़कर उठाते थे, लेकिन अपने हल्के पर ध्यान नहीं देते थे।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की टेंशन बने राघव

बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP जॉइन करने के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए राघव टेंशन बन गए हैं। क्योंकि वे अपने साथ 6 सांसदों को लेकर गए हैं। अब उनका टारगेट दिल्ली के 22 विधायक हो सकते हैं। पंजाब में AAP नेता हो सकते हैं, जिन्हें पंजाब में चुनाव से पहले तोड़कर अपने हक में कर सकते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल के लिए खाली हुई 7 सांसद सीटों को भरने की चुनौती है। दिल्ली और पंजाब के विधायकों को एकजुट करने की चुनौती भी है और दोनों टेंशन बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ