बंगाल जीत के बाद BJP की पावर प्लानिंग, दिल्ली में अमित शाह संग अहम बैठक

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद BJP एक्शन मोड में है. सुनील बंसल दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे, सरकार गठन और 9 मई के शपथ ग्रहण पर हो सकता है बड़ा फैसला.

Untitled design - 2026-05-05T140836.770
विज्ञापन

पार्टी के महामंत्री सुनील बंसल समेत वरिष्ठ नेता आज दोपहर बाद कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जीत के तुरंत बाद अब फोकस सरकार गठन और पावर प्लानिंग पर शिफ्ट हो चुका है.

दिल्ली पहुंचकर सुनील बंसल गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष के साथ अहम बैठक करेंगे. इस मीटिंग में विधायक दल की बैठक से लेकर शपथ ग्रहण समारोह तक—हर बड़े फैसले पर मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है. पार्टी इसे सिर्फ शपथ नहीं, बल्कि बंगाल में अपनी ऐतिहासिक एंट्री के पावर शो के तौर पर पेश करना चाहती है.

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ है—सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं. लेकिन डिप्टी सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, और इस पर आज रात की बैठक में बड़ा फैसला संभव है.

विज्ञापन

खास बात ये भी है कि इस शपथ ग्रहण में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को बुलाने की तैयारी है—ताकि इस जीत को राष्ट्रीय संदेश में बदला जा सके. यानि… बंगाल जीत के बाद बीजेपी सिर्फ सरकार नहीं बना रही, बल्कि 2029 की सियासत की जमीन भी तैयार कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ