दुनिया से भारत के लिए आई तीन चेतावनी, आम आदमी को लगेगा झटका! क्या है वो ट्रिपल वॉर्निंग?

भारत में विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और अन्य उपयोगी ईंधनों की कीमत बढ़ सकती है. इसकी वजह ईरान-अमेरिका युद्ध को बताया जा रहा है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुनिया से भारत के लिए तीन चेतावनियां आई हैं, जो आम आदमी पर असर डाल सकती हैं.

Inflation
1 / 7

भारत में विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और अन्य उपयोगी ईंधनों की कीमत बढ़ सकती है. इसकी वजह ईरान-अमेरिका युद्ध को बताया जा रहा है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुनिया से भारत के लिए तीन चेतावनियां आई हैं, जो आम आदमी पर असर डाल सकती हैं. (AI generated image)

विज्ञापन

UBS की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

UBS की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता2 / 7

ये चेतावनियां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विट्जरलैंड स्थित ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनी यूबीएस (UBS) की तरफ से भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ से जुड़ी चेतावनी दी गई है. भारत पहले ही जीडीपी ग्रोथ में चौथे नंबर से फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

तेल संकट का असर!

तेल संकट का असर!3 / 7

यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में मची हलचल का असर और तेल संकट के चलते भारत में जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth 2027) धीमी पड़ सकती है. कंपनी ने अपने अनुमान में भारत का जीडीपी ग्रोथ घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया है.

आम आदमी पर सीधा असर

आम आदमी पर सीधा असर4 / 7

UBS रिसर्च की नई रिपोर्ट में भारत को लेकर चिंताजनक अनुमान लगाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट संकट के चलते भारत में उर्जा संकट, सप्लाई चेन प्रभावित होने और महंगाई बढ़ने के चलते भारत की आर्थिक ग्रोथ में गिरावट आ सकती है. महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

क्या हैं वो तीन चेतावनियां?

क्या हैं वो तीन चेतावनियां?5 / 7

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूएसबी ने कहा कि मार्च महीने में भारत की आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार धीमी हुई है. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज कमजोर हुई हैं और कोर सेक्टर की ग्रोथ में भी कमी आई है. पहली चेतावनी इकोनॉमी की रफ्तार में रुकावट को लेकर जारी की गई है.

क्या है दूसरी चेतावनी?

क्या है दूसरी चेतावनी?6 / 7

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इकोनॉमी को मौसम की वजह से भी झटका लग सकता है. मानसून की स्थिति बिगड़ने से भारत को आर्थिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचता है. भारतीय मौसम विज्ञान ने 2026 में मानसून सीजन के लिए सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान लगाया है. इससे खाद्य महंगाई पर दबाव बढ़ रहा है. जून से सितंबर के बीच अल नीनो तूफान (El Nino storm) से भी स्थिति और गंभीर हो सकती है.

विज्ञापन

तीसरी वॉर्निंग क्या है?

तीसरी वॉर्निंग क्या है?7 / 7

रिपोर्ट में भारत के लिए तीसरी वॉर्निंग ये है कि देश में बढ़ती महंगाई, नॉमिनल इनकम और बेरोजगारी आने वाले बड़े संकट की ओर इशारा है. भारत में घरेलू उपभोग, सकल घरेलू उत्पाद का 56 फीसदी है. इसका मतलब ये हुआ कि 44 फीसदी जनता खरीदारी नहीं कर रही है. इसके अलावा यूबीएस में रुपये की गिरती वैल्यू को भी चिंताजन स्थिति में रखा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन