दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाला बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भोला को गिरफ्तार किया. आरोपी पर 11 मामले दर्ज थे और द्वारका में चोरी व सेंधमारी के 4 केस भी सुलझे. पढ़िए दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-05-05T114516.879
विज्ञापन

दिल्ली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर उसकी एक गलती की वजह से संभव हो पाई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ भोला के रूप में हुई है, जो डाबरी इलाके का रहने वाला है और पहले से ही थाना डाबरी का घोषित बदमाश है. पुलिस के मुताबिक, अमित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए एक रील पोस्ट की थी. यह रील दिल्ली पुलिस की ऑनलाइन मॉनिटरिंग टीम की नजर में आ गई, जिसके बाद उसे ट्रैक करने की कार्रवाई शुरू की गई.

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को फरवरी 2026 में एक साल के लिए दिल्ली से निर्वासित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह शहर में मौजूद था और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमित उर्फ भोला पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने द्वारका जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी और घर में सेंधमारी के 4 मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की. पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराध पर बड़ा असर पड़ेगा और अन्य मामलों की भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

विज्ञापन

फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ