Delhi: मुस्तफाबाद में गिरी बिल्डिंग के मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत, सामने आए Video

दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक 4 मंजिला इमारत ढह गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

Mustafabad building collapsed

Mustafabad building collapsed

विज्ञापन

दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। मुस्तफाबाद इलाके में एक 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 11 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने सभी 11 शव बरामद कर लिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर वीडियो सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस ने मुस्तफाबाद हादसे में मरने वालों और घायलों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के मुताबिक, इस दुर्घटना में बिल्डिंग के मालिक तहसीन की जान चली गई, जिसकी उम्र 60 साल थी। इस घटना में मरने वाले 11 में से 8 लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मलबे में दबने से 11 की मौत

बिल्डिंग के मलबे में दबने और चोट लगने की वजह से 11 लोगों की मौत हुई। घायलों में से 6 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए, जबकि 5 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। मलबे के नीचे बचे हुए लोगों की तलाश के लिए घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते भी हुआ था हादसा

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य एजेंसियां ​​मुस्तफाबाद इलाके में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं, जहां एक इमारत ढह गई थी। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भी एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी। धूल भरी आंधी चलने से मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ