दिल्ली के 110 अस्पतालों को रेखा गुप्ता सरकार का नोटिस, दिया ये आदेश

दिल्ली के 110 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसे लेकर रेखा गुप्ता की सरकार ने इन अस्पतालों को नोटिस भेजा और आदेश दिया कि आयुष्मान योजना के तहत करार करे।

Delhi CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता की सरकार की ओर से दिल्ली के लगभग 110 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को अनुबंध पत्र की कॉपी भेजी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को दिल्ली सरकार से करार करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी संबद्ध अस्पतालों को गाइडलाइन की कॉपी भी भेजी गई।

विज्ञापन

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5 लाख रुपये साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख रुपये और जोड़ने का फैसला लिया। इसी क्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के 110 अस्पतालों को आयुष्मान योजना लागू करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत 110 अस्पतालों को करना है करार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली के लगभग 110 अस्पतालों को जल्द से जल्द यह करार करना है, ताकि आयुष्मान भारत योजना के लाभान्वित को किसी भी तरीके से कोई दिक्कत न हो। दिल्ली सरकार के साथ समझौता करने के लिए इन अस्पतालों को अनुबंध पत्र यानी कॉन्ट्रेक्ट लेटर की एक कॉपी भी भेजी गई है।

विज्ञापन

दिल्ली में भी आयुष्मान योजना लागू

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली की भाजपा सरकार ने 5 अप्रैल को शहर में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ करार किया था। इस करार के बाद दिल्ली 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया, जहां स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ