Delhi Bus Marshal Job: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार दिवाली से पहले बस मार्शलों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए चार महीनों के लिए बस मार्शलों को नौकरी दी जाएगी।
सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जितने भी बस मार्शल भाई-बहन हैं, जो लड़ाई आपके लिए अरविंद केजरीवाल लड़ रहे थे, उसके नतीजे आने लगे हैं। आप सबको दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए आने वाले चार महीनों के लिए नौकरी दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि बस मार्शलों का संघर्ष रंग लाया है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था सभी को वापस रोजगार दिलवाएंगे। अब चार महीने उनको प्रदूषण के खिलाफ रोजगार दिया जाएगा और जब तक वो बस मार्शल की तरह बहाल नहीं होते हम बीजेपी की केंद्र सरकार को चैन नहीं लेने देंगे।
बीजेपी पर सौरभ भारद्वाज का हमला
वीडियो संदेश में सौरभ ने कहा कि चार महीने का रोजगार आपका पक्का होगा। हालांकि, बस मार्शल के तौर पर बहाल करने की लड़ाई जारी रहेगी। अरविंद केजरीवाल का वादा है कि आपको वापस नौकरी दिलवाएंगे, जिस तरह से षड्यंत्र करके बीजेपी की केंद्र सरकार ने आपको हटाया है।
उस साजिश को खत्म करके आपके घर खुशियां वापस लौटाएंगे। दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों की बहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है। मार्शलों को नवंबर 2023 में उनके पद से हटा दिया गया था। आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रही है। वहीं, मार्शलों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया था, जिसमें आप के नेता भी शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट: शरद पवार का अजित गुट पर बड़ा आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
16 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines