Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में एक शख्स घायल हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 25, 2026 08:51

देश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका मंगलवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर कुल चार राउंड फायरिंग की. इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की शुरुआती जांच में कार के पीछे का शीशा पूरी तरह टूटा हुआ मिला है, जो हमले की भयावहता को साफ बयां कर रहा है.

हनुमान मंदिर के पास हुई फायरिंग

वकील दीपक खत्री ने इस खौफनाक मंजर की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई. वे अपने साथियों के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद घर की ओर निकल रहे थे, तभी एक स्कूटी पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया. हमलावरों ने गाड़ी के पिछले हिस्से को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. दीपक खत्री के अनुसार भगवान की कृपा रही कि वे इस हमले में बाल-बाल बच गए, वरना हमलावरों ने उन्हें खत्म करने की पूरी साजिश रची थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2 नाबालिगों से कराई थी विदेशी नागरिक के डॉलर की चोरी, जामा मस्जिद इलाके से पार हुआ था बैग

एक व्यक्ति को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय सुजुकी सियाज कार में कुल पांच लोग सवार थे. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कार के बीच वाली सीट पर बैठे संदीप नामक व्यक्ति को गोली लग गई. संदीप की कमर में गोली लगी है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वकील ने आशंका जताई है कि हमलावर काफी समय से उनकी रेकी कर रहे थे और पीछा कर रहे थे. हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने कार की रफ्तार भी बढ़ाई, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

---विज्ञापन---

पुलिस जांच और बढ़ता रहस्य

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कश्मीरी गेट इलाके में घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक किसी भी गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, जिसकी वजह से पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हमला लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा होने के कारण हुआ है या इसके पीछे कोई और आपसी रंजिश है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि स्कूटी सवार बदमाशों की पहचान की जा सके. इस घटना ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और वकीलों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

First published on: Feb 25, 2026 06:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.