दिल्ली के करोल बाग में नकली मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़, 1600 से ज्यादा हैंडसेट बरामद

दिल्ली में नकली मोबाइल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश-स्क्रैप से मोबाइल तैयार कर बाजार में बेचते थे आरोपी. क्राइम ब्रांच ने 1600 से ज्यादा हैंडसेट, IMEI चिप और उपकरण बरामद किए.

Untitled design - 2026-04-09T161419.369
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग और आनंद पर्वत इलाके में चल रहे नकली मोबाइल फोन के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 1658 तैयार मोबाइल फोन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और उपकरण बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबाड़ और कंपनियों द्वारा रिजेक्ट किए गए मोबाइल फोन को अलग-अलग राज्यों से सस्ते दामों में खरीदकर उन्हें अपने ठिकानों पर दोबारा तैयार किया. ये लोग खराब मोबाइल के पार्ट्स को मशीनों की मदद से ठीक करते थे, उनमें फर्जी IMEI नंबर डालते थे और फिर उन्हें ब्रांडेड कंपनी के नए मोबाइल की तरह पैक कर बाजार में बेच देते थे.

Advertisment

गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने करोल बाग के देव नगर और आनंद पर्वत में छापेमारी की जहां अवैध मोबाइल असेंबली यूनिट चल रही थी. मौके से रूप किशोर और पप्पू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जो पिछले डेढ़ से दो साल से इस धंधे में शामिल थे.

जांच में यह भी सामने आया है कि ये नकली मोबाइल दिल्ली के गफ्फार मार्केट के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1663 IMEI चिप, 400 से ज्यादा स्क्रैप मोबाइल, 144 मदरबोर्ड, सैकड़ों चार्जर, बैटरी और स्क्रीन के साथ-साथ मोबाइल रिपेयरिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी जब्त की हैं.

विज्ञापन

कम लागत में कबाड़ खरीदकर उसे नया बनाकर बेचने के कारण यह गिरोह ज्यादा मात्रा में मुनाफा कमा रहा था. फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ