दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, इस दिन से पड़ेगी भीषण गर्मी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जल्द ही बताई जा रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Delhi NCR weather
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: कहने को तो अप्रैल शुरू हो गई है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अभी भी फरवरी जैसी शीतलता है। इसकी वजह आए दिन बारिश होना है। 7 अप्रैल की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। दिल्ली एनसीआर में नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि ये ठंडा मौसम कुछ ही दिनों का है। 9 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बताई जा रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का मानना है कि 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक तेज धूप और दिन का पारा करीब 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। तेज धूप रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

बता दें कि 15 मार्च से लेकर 7 अप्रैल और 8 अप्रैल तक कई पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इसकी वजह से आंधी तूफान आने की वजह से दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और लू से राहत देखने को मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ