दिल्‍ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ‘CyHawk 4.0’, मशहूर फूड चेन 'खान चाचा' का बेटा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन ‘CyHawk 4.0’ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. इस ऑपरेशन में मशहूर फूड चेन ‘खान चाचा’ के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है. 3.3 करोड़ रुपये के फ्रॉड, म्यूल बैंक अकाउंट और इंटरनेशनल कनेक्शन के खुलासे के साथ पुलिस अब पूरे नेटवर्क की मनी ट्रेल खंगाल रही है. इनपुट्स बाय विमल कौशिक.

khan chacha

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन ‘CyHawk 4.0’ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. इस ऑपरेशन में मशहूर फूड चेन ‘खान चाचा’ के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है. 3.3 करोड़ रुपये के फ्रॉड, म्यूल बैंक अकाउंट और इंटरनेशनल कनेक्शन के खुलासे के साथ पुलिस अब पूरे नेटवर्क की मनी ट्रेल खंगाल रही है.

विज्ञापन

बता दें कि ये मामला डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है. ICICI बैंक का अकाउंट “Saleem Javed Rule the Rolls Since 1960” (खान चाचा, खान मार्केट) के नाम पर इस्तेमाल हुआ है. करीब ₹3.3 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

डायरेक्टर मोहम्मद सलीम और मोहम्मद जावेद ने कमीशन (2–3%) पर अकाउंट डिटेल्स साझा की है. हरविंदर कोहली, नसीम और संदीप द्विवेदी को पैसे रूट करने के लिए जानकारी दी गई थी.

अलग-अलग पीड़ितों से करीब ₹54 लाख खाते में आए, फिर लेयरिंग के जरिए आगे ट्रांसफर किए गए. जांच में संदिग्ध और डिलीटेड चैट्स मिली है.

विज्ञापन

फिलहाल मामले में मोहम्मद जावेद गिरफ्तार हो चुका है. मोहम्मद सलीम को BNSS के तहत बाउंड डाउन किया गया है. 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड भी जब्त किया गया है.

वहीं, मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ