दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर नुकीली चीज से हमला, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में एक वकील पर नोकिली चीज से हमला हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं.हमलावर को पकड़ लिया गया और घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट.

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर नुकीली चीज से हमला, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील पर नोकिली चीज से हमला कर दिया गया. घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया.
घायल वकील को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया.
कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और प्रशासन अब सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ