हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'लॉरेंस बिश्नोई के वकील की हत्या के लिए 35 लाख की सुपारी', दिल्ली पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा का गुर्गा

Kashmiri Gate firing case:दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने उस मुख्य साजिशकर्ता को दबोच लिया है, जिसने शूटरों को सिम कार्ड और स्कूटी मुहैया कराई थी.

विज्ञापन

Kashmiri Gate firing case: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एडवोकेट दीपक खत्री पर हुई फायरिंग मामले के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एडवोकेट दीपक खत्री की हत्या के लिए 35 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. यह खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की पूछताछ में 22 साल के सागर मलिक ने किया, जो इस पूरे हमले का अहम साजिशकर्ता निकला. यह वही आरोपी है जिसने शूटरों को सिम कार्ड और स्कूटी मुहैया कराई थी. जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नेटवर्क काम कर रहा था.

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

क्राइम ब्रांच ने सागर मलिक के पास से एक अत्याधुनिक विदेशी Glock पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में पता चला कि हमले के पीछे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नेटवर्क काम कर रहा था. पुलिस के अनुसार सागर ने अपनी फर्जी आईडी पर ली गई सिम शूटर को मुहैया कराई थी, ताकि वारदात को अंजाम दिया जा सके. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सागर और उसके साथियों ने गैंगस्टर रोहित गोदारा से 35 लाख रुपये की सुपारी ली थी, और निशाने पर एडवोकेट था. सागर मलिक महज 10वीं पास है, लेकिन अपराध की दुनिया में उसका पुराना नाता है. वह पहले भी बेगमपुर इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रह चुका है. अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है.

वारदात की प्लानिंग और पुलिस की कार्रवाई

इस पूरी साजिश को बड़ी बारीकी से रचा गया था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके, लेकिन क्राइम ब्रांच की NR-II टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के जरिए सागर को ट्रैक कर लिया. पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों और शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola