सीसीटीवी कैमरे, स्टैंडबाय पर क्रेन... दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में कांवड़ यात्रा के खास इंतजाम

Kanwar Yatra 2025: सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई को हो चुकी है। आज से लोग अपनी यात्रा शुरुआत करते हुए पवित्र स्नान किया। इस दौरान, सफर पर निकल रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने उन आम लोगों का भी खास ख्याल रखा है, जो इस पूरे पीरियड में सड़कों पर सफर करेंगे।

Kanwar Yatra 2025

Photo Credit- X

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर कई राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मीटिंग्स की गई हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस के पूर्वी रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ‘गाजियाबाद पुलिस और मेरठ पुलिस के साथ भी बैठकें की हैं।’ साथ ही लोगों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पर CCTV कैमरे भी लगाए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

क्या-क्या इंतजाम किए गए?

दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की बात की जाए, तो यहां पर पूर्वी रेंज के अलग-अलग इलाकों में खास इंतजाम किए गए हैं। पूर्वी रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने बताया कि ‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शहादरा में सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। हमने गाजियाबाद पुलिस और मेरठ पुलिस के साथ मीटिंग्स की हैं, जिसमें कई मुद्दों पर बात की गई है।’

विज्ञापन


इन मीटिंग में अलग-अलग जिलों के हितधारकों से भी बात की गई है। उन्होंने कुछ सलाह दी हैं, जिससे सुरक्षा में मदद मिल सकेगी। विजय कुमार ने बताया कि ‘लिखित रूप में अपनी बात बताई गई है। इस दौरान सभी रास्तों का सर्वे किया गया है। वहां पर जिस तरह की समस्याएं हैं, उनको ध्यान में रखकर प्लानिंग की गई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर

इस तरह के आयोजनों में कई बार सोशल मीडिया पर बहुत सी गलत सूचनाएं सामने आती हैं। इनसे माहौल खराब होने का खतरा बना रहता है। इस तरह की सिचुएशन सामने न आने पाए, इसके लिए सोशल मीडिया टीम्स भी एक्टिव रहेंगी। जैसे ही उनको कुछ भी समस्या पैदा करने वाला कंटेंट मिलेगा, वह तुरंत इस पर संज्ञान लेंगे, जिसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ