Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

VIDEO: ‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं…’, कोर्ट का फैसला आने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल

VIDEO:'मैं भ्रष्ट नहीं हूं...', कोर्ट का फैसला आने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 27, 2026 11:51
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल मीडियो से बात करते हुए भावुक हो गए थे।

Arvind Kejriwal Video: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में बरी हो गए हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की और मैं भ्रष्ट नहीं हूं… कहते हुए वे फूट-फूट कर रोने लगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले में बरी कर दिया है।

मीडिया से अरविंद केजरीवाल क्या बोले?

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज अदालत ने शराब नीति घोटाले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कहा था कि सच्चाई की जीत होगी, सच हमेशा जीतता है और सच जीता। भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा था कि इंसाफ मिलेगा। अमित शाह और मोदी जी ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। शराब नीति घोटाले के झूठे आरोप लगाकर पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर ले गए और जेल में डाल दिया। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में बरी

बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही CBI पर टिप्पणी कि बिना ठोस सबूत के आरोप लगाए गए थे। चार्जशीट में भी कई खामियां थी। किसी भी गवाह या बयान से आरोप साबित नहीं हुए। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। फेयर ट्रायल के लिए फेयर इन्वेस्टिगेशन जरूरी है।

---विज्ञापन---

CBI द्वारा लगाए गए आरोप में कोई दम नहीं था। कोई आपराधिक साजिश भी नहीं मिली। प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में नाकामयाब रहा है। इसलिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया जाता है।

First published on: Feb 27, 2026 11:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.