सांस्कृतिक खेलों में गत्तका पीथियन शामिल, बिजेंदर गोयल बोले- अगले साल होंगे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

पीथियन सांस्कृतिक खेलों में गत्तका खेल को शामिल कर लिया गया। इस दौरान पीथियन कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और पीथियन खेलों के फाउंडर बिजेंदर गोयल ने कहा कि अगले साल अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होंगे। 

Gatka Pithiyan

गत्तका खेल को बाकायदा पीथियन सांस्कृतिक खेलों में शामिल कर लिया गया है और अगले वर्ष मॉस्को में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पीथियन खेलों में विभिन्न देशों की गत्तका टीमों के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। यह बात तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में करवाई जा रही तीन दिवसीय 12वीं नेशनल गत्तका चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबलों के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए पीथियन कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और पीथियन खेलों के फाउंडर बिजेंदर गोयल ने कही।

विज्ञापन

गोयल ने गत्तके के इन राष्ट्रीय स्तरीय के मुकाबलों के अवसर पर इस विरासती खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रफुल्लित करने के लिए विश्व गत्तका फेडरेशन और एशियन गत्तका फेडरेशन सहित नेशनल गत्तका एसोसिएशन को हर किस्म का समर्थन देने का वादा किया। इस मौके पर पीथियन कौंसिल के प्रधान  शातनू अगरहरी ने भी संबोधन किया और पीथियन खेलों के बारे श्रोताओं को अवगत करवाया।

विज्ञापन

क्या बोले दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह?

इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि गत्तके की देश के बड़े खेलों में शमूलियत होने और आत्म-रक्षा लिए बेहतर खेल होने के कारण इस विरासती खेल का भविष्य बहुत उज्जवल है जिस कारण लड़के और लड़कियों को यह खेल सीख कर अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को इनाम भी वितरित किए।

विज्ञापन

एशियन गत्तका फेडरेशन के प्रधान और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील डाक्टर तेजिन्दरपाल सिंह नलवा, नेशनल गत्तका एसोसिएशन आफ इंडिया (ऐनजीएआई) के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और कार्यकारी प्रधान सुखचैन सिंह कलसानी ने कहा कि नेशनल खेलों, खेलो इंडिया यूथ गेमज़, नेशनल गेमज़, नेशनल स्कूल गेम्स और ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी गेम्स के बाद गत्तके का पीथियन खेलों में शामिल होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब के चेयरमैन कुलविन्दर सिंह, छत्तीसगड़ से इन्द्रजीत सिंह, मलकीत सिंह, जसवंत सिंह खालसा, कल्पना स्वामी, तेलंगाना से विशाल सिंह, महाराष्ट्र से पांडुरंग अम्बूरे, मध्य प्रदेश से परमजीत सिंह, झारखंड से प्रिंस मिश्रा, आंध्र प्रदेश से सुरिन्दरा रैडी, दिल्ली से गुरमीत सिंह राणा और अंगद सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ