हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अरविंद केजरीवाल का दिल्ली वालों से एक और बड़ा वादा, सत्ता में आते ही बदलेंगे सीवर लाइन

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से सीवर को लेकर एक और बड़ा वादा किया है।

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025 :  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में सीवर की समस्या को दूर करेंगे। पूर्व सीएम का कहना है कि पहली बार जब हमारी सरकार बनी तो हमने कई समस्याओं पर काम करना शुरू किया। इसमें से एक सीवर की समस्या भी थी। दिल्ली में 1792 कच्ची कॉलोनियां हैं। हमारी सरकार बनने से पहले इसमें किसी तरह का विकास की आज्ञा नहीं थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे, सेंट्रल गवर्नमेंट के आदेश थे। सभी अड़चनों को पार करके हमने सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर काम करना चालू किया। इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइपलाइन नहीं थी तो जाहिर तौर पर यह सारा का सारा सीवर नालियों के अंदर बहता था, गलियों के अंदर बहता था। लोगों का जीवन नर्क था। पिछले 10 साल में लगभग सभी कॉलोनियों में हमने सीवर की पाइपलाइन डाली है। नई पाइपलाइन डाली है, कुछ जगहों पर काम बचा है।

पूर्व सीएम बोले – मिल रही हैं कई शिकायतें

पूर्व सीएम ने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद हर घर को सीवर से जोड़ जोड़ने का काम चल रहा है। दूसरी तरफ कई कॉलोनियों के अंदर जहां सीवर की पाइपलाइन थी, वह बहुत पुरानी हो गई है। कई जगह से मुझे शिकायत सुनने को मिलती है कि सीवर ओवरफ्लो या लीक कर रहा है। लोगों की शिकायतें यह भी है कि सीवर का पानी पीने के पानी से मिक्स हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भारत में इस रेलवे स्टेशन पर लगता था वीजा-पासपोर्ट, पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन

आप अध्यक्ष ने कहा कि मैंने यह तय किया है कि बहुत जल्दी युद्ध स्तर के सरकार बनने के बाद जहां-जहां पुरानी सीवर की लाइन खराब हुई है, उन्हें रिप्लेस किया जाएगा। अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है आप घबराना मत! सरकार बनने के बाद आपके क्षेत्र में भी हम बहुत जल्दी सीवर की पाइपलाइन रिप्लेस कर देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे ताकि आपको सीवर से सीवर की गंदगी से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन

देखें वीडियो 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola