भारत में इस रेलवे स्टेशन पर लगता था वीजा-पासपोर्ट, पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन

India Attari Station: भारत का एकलौता रेलवे स्टेशन, जहां जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती थी। जानें ये स्टेशन कौन-सा है और क्यों वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती थी।

Samjhauta Express

India Attari Station: भारतीय रेलवे विचित्र और अनोखी कहानियों से भरा पड़ा है. कुछ विचित्र और अनोखे फैक्ट्स भी भारतीय रेलवे से जुड़े हुए हैं। वैसे हम सभी जानते हैं कि विदेश में यात्रा करने के लिए हमें वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है लेकिन क्या आपको पता है कि देश का एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां एंट्री करने के लिए भी आपको वीजा और पासपोर्ट दिखाना पड़ता था? आइये जानते हैं देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में।

भारत का यह रेलवे पंजाब के अमृतसर में मौजूद है। एक तरफ जहां देश में कहीं भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए बीजा पासपोर्ट की जरूत नहीं पड़ती तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब का अटारी रेलवे स्टेशन इन मामलों में बेहद अलग है। इस स्टेशन पर एंट्री के लिए भी वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती थी। भारतीय लोगों को पासपोर्ट और वैध वीजा अपने साथ रखना होता था।

बिना पासपोर्ट और वीजा के होती थी कार्रवाई

अटारी भारत और पाकिस्तान की सीमा के करीब बना हुआ स्टेशन है। यह भारत का आखिरी स्टेशन भी है। यहां से ट्रेन पाकिस्तान भी जाती है। ऐसे में इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने या उतरने वाले यात्रियों के पास वीजा की आवश्यकता होती थी। स्टेशन पर बिना वीजा और पासपोर्ट के प्रवेश प्रतिबंधित था और बिना पासपोर्ट और वैध वीजा के कानूनी कार्रवाई की जाती थी।


अटारी रेलवे स्टेशन से समझौता एक्सप्रेस चलती थी, जो भारत से पाकिस्तान जाती थी और पाकिस्तान से भारत आती थी। इससे भारत से पाकिस्तान जाने वाले और पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को सुविधा होती थी। हालांकि अटारी रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेन फिलहाल बंद है। साल 2019 में भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को रद्द किया, तब से ही समझौता एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई।

समझौता एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो बार गुरुवार और सोमवार को चलने वाली ट्रेन थी, जो भारत में दिल्ली से अटारी और पाकिस्तान में लाहौर के बीच चलती थी। शिमला समझौते के बाद 22 जुलाई 1976 को यह ट्रेन शुरू की गई थी और अमृतसर और लाहौर के बीच लगभग 50.2 किलोमीटर की दूरी तय करती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ