हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

घरेलू सहायिका ने मालिक के घर पर रची फर्जी ED रेड की साजिश, 24 घंटे में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घरेलू सहायिका ने फर्जी ED रेड की साजिश रचकर बुजुर्ग दंपति से लाखों की लूट करवाई.
दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर वर्दी, पिस्तौल और चोरी का सामान बरामद किया.

विज्ञापन

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारी बनकर छापेमारी करने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी शिकायतकर्ता के घर में घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम करती थी.

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को तीन लोग पुलिस वर्दी में शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और खुद को ED अधिकारी बताकर तलाशी के नाम पर परिवार को डराया-धमकाया. आरोपियों ने मोबाइल फोन छीन लिए और लगभग ₹3–4 लाख नकद व कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

शिकायत मिलने पर 24 फरवरी 2026 को FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई. करीब 350 CCTV फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने वैशाली से रेखा देवी (घरेलू सहायिका) और उसकी ननद पूजा राजपूत को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, वायरलेस बॉक्स, एक पिस्तौल (लाइसेंस समाप्त), आभूषण और शिकायतकर्ता के घर से चोरी की गई 7 घड़ियाँ बरामद की गई हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की असहाय स्थिति का फायदा उठाने की बात कबूल की. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola