Delhi Fire News: द्वारका में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी आग, 3 की मौत

दिल्ली के द्वारका स्थित अपार्टमेंट में लगी आग में 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इसके अलावा क्रेन को भी लगाया गया है। लोगों को निकालने का काम हो रहा है। पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट।

Fire Incident In Dwarka

Fire Incident In Dwarka

विज्ञापन

दिल्ली के द्वारका स्थित अपार्टमेंट में लगी आग में 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इसके अलावा क्रेन को भी लगाया गया है। लोगों को निकालने का काम हो रहा है। कुछ लोगों ने कूदने की कोशिश भी की। इन लोगों की हालत गंभीर बताई थी। खबर के मुताबिक, द्वारका के अपार्टमेंट में फ्लैट में आग की इस घटना में 2 बच्चों सहित 3 की मौत हो गई है।

विज्ञापन

7वीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग

सबाद अपार्टमेंट, द्वारका सेक्टर 13, एमआरवी स्कूल के पास यह आग लगी है। फिलहाल, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, आग बुझाने का काम जारी है।

दमकल विभाग मौके पर मौजूद

दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजहों का पता नहीं पाया है। अभी जांच जारी है। फिलहाल, प्रशासन ने आसपास के फ्लैटों को खाली करा लिया है।

बीते दिन मेट्रो स्टेशन पर लगी थी आग

दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय झील मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को आग लगने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद डीएमआरसी ने कई पोस्ट में कहा कि त्रिलोकपुरी-संजय झील मेट्रो स्टेशन के एक तकनीकी कमरे में धुआं मिलने की वजह से सुबह लाइन-7 (पिंक लाइन, अर्थात् मजलिस पार्क से शिव विहार) पर ट्रेन सेवा को 1 छोटे से हिस्से पर प्रबंधित किया गया है। पिंक लाइन के बाकी भागों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ