---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गर्मी से झुलस रही दिल्ली, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लू से बचने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे

Summer Health Tips: गर्मी का कहर पूरे देश में बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में इस समय 45 डिग्री से ज्यादा का तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में हमें अपने आप को लू और तेज धूप से बचाने की जरूरत है। आइए जानते हैं हीटवेव से खुद को बचाने के लिए कुछ नुस्खे।

---विज्ञापन---

Summer Health Tips: दिल्ली में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। मई के शुरुआती दिनों में यहां बारिश हुई थी, जिससे अचानक मौसम ठंडा होने लगा था। मगर अब जब मानसून का समय हो रहा तो राजधानी में गर्मी अपने चरम पर है। IMD ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, NCR में भी 45 से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। इतना ज्यादा तापमान हमारे शरीर को प्रभावित कर सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन से लूज मोशन, चक्कर आना, बुखार और हीट स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में हमें खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सरल उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

इस रिपोर्ट में जानिए लू और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए आसान देसी नुस्खे, जो हर कोई ट्राई कर सकता है।

---विज्ञापन---

1. आम पन्ना

भारत में आम के पन्ने को लू से बचाने वाला सबसे पुराना सुपर ड्रिंक माना जाता है। कच्चे आम से बना यह देसी शरबत हमारे शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है। ये ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती है।

ये भी पढ़ें- Kidney Diseases: ये लक्षण हो सकते हैं किडनी की बीमारियों के संकेत, जानें कैसे करें पहचान?

---विज्ञापन---

2. प्याज खाएं

कच्चा प्याज भी लू से बचाने के लिए भारत में इस्तेमाल की जाने वाली पुरानी पद्धति है। खाने के साथ कच्चा प्याज खाने या उसका रस इन दिनों नियमित रूप से लेने से आप धूप के प्रकोप से बचेंगे।

3. छाछ

रोजाना खाने के साथ 1 कप पतली छाछ या फिर 1 कटोरी दही जरूर खाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। ये एंटीबायोटिक्स से भरपूर फूड होता है, जिसे रोजाना खाने से गर्मी में आपके शरीर को सुकून मिलेगा।

---विज्ञापन---

4. बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना भी फायदेमंद होता है। इस फल का शरबत पीने से हमें दिन के समय लू का असर कम पड़ता है और इसका जूस पीने से बॉडी का तापमान भी घटता है।

HEATWAVE

---विज्ञापन---

5. गुड़ का पानी

गुड़ को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह पिएं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे गर्मियों का एनर्जी ड्रिंक भी माना जाता है।

इसके अलावा, आप इन दिनों अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें। डाइट में ऐसे फलों को जरूर जोड़ें, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। दिन में 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: अचानक क्यों पड़ रहा दिल का दौरा? गुजरात में सामने आया मामला

First published on: Jun 10, 2025 10:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola