सत्य निकेतन इमारत हादसा: PG चलाने वाला सुधांशु गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था, लेकिन 7 की जान चली गई. अब पुलिस PG में हुए निर्माण और इमारत में किए गए बदलावों की कड़ी जोड़कर हादसे की वजह तलाश रही है.

Untitled design (69)

सत्य निकेतन हादसे में PG संचालक सुधांशु गिरफ्तार [Photo-ANI]

विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है. हादसे वाली इमारत में छात्रों के लिए पेइंग गेस्ट (PG) आवास चलाने वाले सुधांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. यह हादसा रविवार दोपहर सत्य निकेतन इलाके में हुआ था. अचानक इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बचाव दल ने मलबे के नीचे फंसे 12 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से सात की जान नहीं बच सकी. हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है

PG संचालक से पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुधांशु को PG संचालन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इमारत में PG किस तरह चलाया जा रहा था और हादसे से पहले वहां किस तरह के काम या बदलाव किए गए थे. इस मामले में सुधांशु की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने इमारत की मालकिन और उसके परिवार के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

मकान मालकिन समेत पहले ही 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इमारत की 75 वर्षीय मालकिन उर्मिला गुप्ता को गिरफ्तार किया था. उनके पति 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, जो वायु सेना से रिटायर्ड हैं, और उनके 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को भी हिरासत में लिया गया था. इसके अलावा इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम करा रहे ठेकेदार सोनाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसे उत्तर प्रदेश के कासगंज से पकड़ा गया था.

इस तरह PG संचालक सुधांशु की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस हादसे की पूरी कड़ी की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इमारत गिरने के पीछे किन परिस्थितियों की भूमिका रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ