BRICS Summit के कारण 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के दफ्तर रहेंगे बंद, क्या बैंक खुलेंगे? जानें

Are Banks Closed Tomorrow in Delhi: द‍िल्‍ली में कल यानी 11 स‍ितंबर को BRICS सम‍िट का आयोजन हो रहा है, ज‍िसके कारण द‍िल्‍ली सरकार के सभी दफ्तर बंद रहेंगे. लेक‍िन क्‍या द‍िल्‍ली में बैंक भी बंद रहेंगे? जान‍िये RBI कैलेंडर क्‍या कहता है?

banks open or closed in delhi tomorrow 11 september

द‍िल्‍ली में 11 स‍ितंबर से शुरू हो रहा है ब्र‍िक्‍स देशों का सम्‍मेलन.

विज्ञापन

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके ल‍िए काम की है. दरअसल द‍िल्‍ली में 11 स‍ितंबर से 18वां BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित होने जा रहा है. द‍िल्‍ली के भारत मंडपम में यह सम्‍मेलन 11 से 13 सितंबर तक चलेगा. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल और भ्रम है क‍ि क्‍या इस दौरान द‍िल्‍ली में सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे?

इसका जवाब है नहीं. 11 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में बैंक सामान्‍य रूप से खुले रहेंगे. हालांक‍ि BRICS Summit के कारण दिल्ली सरकार के दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 11 सितंबर को दिल्ली में बैंकों की कोई छुट्टी नहीं है.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली में सरकारी दफ्तर बंद हैं तो बैंक क्‍यों खुले?

दरअसल, सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां और बैंकों की छुट्टियां (RBI Calendar) पूरी तरह से अलग-अलग नियमों के तहत तय होती हैं. एक बंद होने से दूसरा अपने आप बंद नहीं होता.

विज्ञापन

क्या शेयर बाजार (NSE/BSE) में छुट्टी रहेगी?
शेयर बाजार में भी कोई छुट्टी नहीं होगी. रोजाना की तरह ही सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के कैलेंडर के अनुसार 11 सितंबर को BRICS समिट के कारण कोई मार्केट हॉलिडे नहीं है. अगले हफ्ते शेयर बाजार में केवल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण छुट्टी रहेगी.

फिर सरकारी दफ्तर क्यों बंद किए जा रहे हैं?
बात ऐसी है क‍ि भारत मंडपम और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. वीवीआईपी मूवमेंट के कारण दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इसी असुविधा और जाम से बचाने के लिए दिल्ली सरकार, ऑटोनॉमस बॉडीज और केंद्र सरकार के दफ्तरों को 11 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

सितंबर 2026 में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं, तो सितंबर महीने की मुख्य बैंक छुट्टियों की सूची नीचे देख सकते हैं:

विज्ञापन

11 सितंबर, जयपुर नगर निगम चुनाव – जयपुर
12 सितंबर,दूसरा शनिवार / श्रीमंत शंकरदेव की तिथि – असम (गुवाहाटी) और देश भर में दूसरा शनिवार
13 सितंबर,रविवार (साप्ताहिक छुट्टी) – पूरे भारत में
14 सितंबर,गणेश चतुर्थी / वरसिद्धि विनायक व्रत – मुंबई, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्‍वर, चेन्‍नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबर,नुआखाई / संवत्सरी / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) – अहमदाबाद, भुवनेश्‍वर, पणजी
21 सितंबर,श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि – गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
22 सितंबर,कर्मा पूजा – रांची
23 सितंबर,महाराजा हरि सिंह जी की जयंती – जम्मू और श्रीनगर
25 सितंबर,इंद्रजात्रा – गंगटोक
26 सितंबर,चौथा शनिवार – पूरे भारत में बैंकों में छुट्टी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ