DTC Bus Out of Control in Rohini Delhi: दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के रोहिणी इलाके में डीटीसी की एक इलैक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई। सड़क पर कई गाड़ियों में टक्कर मारने के बाद बस फुटपाथ के किनारे खड़ी कई बाइकों को समेटती हुई चली गई। बताया गया है कि बस ने दो गाड़ियों समेत करीब 12 बाइकों को चकनाचूर कर दिया। एएनआई के अनुसार, हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे को देख हड़कंप मच गया।
https://twitter.com/Johripur_94/status/1720746389637128481
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रोहिणी में हुआ डीटीसी बस हादसा घटना स्थल के पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है कि बस में कई सवारियां भी बैठी हुई थीं। हादसे के वक्त उनके धड़कनें तेज हो गईं। उधर, तेज रफ्तार बस को आता देख फुटपाथ पर चल रहे लोगों में भी दहशत फैल गई।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि बस करीब 12 बाइकों को समेट दिया। देखने में लग रहा था कि जैसे बुलडोजर बाइकों को समेटते हुए ले जा रहा है।
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines