पंजाब, यूपी और गोवा समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम, अधिकारियों को जारी किया निर्देश

आयोग के निर्देशों के मुताबिक, संबंधित राज्यों में चुनाव ड्यूटी से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करना होगा, जिन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान किसी एक जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर ली है या निर्धारित अवधि तक वहां तैनात रहे हैं

Election Commission of India

निर्देशों का पालन चुनावी जिम्मेदारियां निभाने वाले अधिकारियों की तैनाती और पोस्टिंग में किया जाएगा. (Photo: ANI)

देश के पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (EC) ने अधिकारियों की तैनाती और तबादले को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं. चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय तक तैनात नहीं रखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अपने गृह जिले में तैनात अधिकारियों को भी वहां से हटाने को कहा गया है. इस फैसले का कारण चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के सिलसिले से लिया गया है.

विज्ञापन

आयोग के निर्देशों के मुताबिक, संबंधित राज्यों में चुनाव ड्यूटी से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करना होगा, जिन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान किसी एक जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर ली है या निर्धारित अवधि तक वहां तैनात रहे हैं. गृह जिले में तैनात अधिकारियों को भी इस व्यवस्था के दायरे में रखा गया है. इन निर्देशों का पालन चुनावी जिम्मेदारियां निभाने वाले अधिकारियों की तैनाती और पोस्टिंग में किया जाएगा.

विज्ञापन

5 राज्यों के लिए अलग-अलग कटऑफ तारीखें तय

चुनाव आयोग ने अधिकारियों की जिले में तैनाती के लिए अलग-अलग कटऑफ तारीखें निर्धारित की हैं. गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में अधिकारियों के कार्यकाल का आकलन 31 मार्च 2027 तक की स्थिति के आधार पर किया जाएगा. वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए 31 मई 2027 की तारीख तय की गई है. इन तारीखों के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी किसी जिले में तय समयसीमा से अधिक समय तक तैनात तो नहीं रहे हैं.

विज्ञापन

प्रमोशन के बाद की सेवा भी होगी शामिल

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी अधिकारी को जिले के भीतर ही दूसरे पद पर प्रमोशन दिया गया है, तो उस पद पर बिताई गई अवधि को भी तीन साल के कार्यकाल में शामिल किया जाएगा. यानी केवल पद बदल जाने से अधिकारी की जिले में तैनाती की अवधि की गणना नए सिरे से शुरू नहीं होगी. हालांकि, राज्य मुख्यालय में बिताई गई अवधि को जिले में तैनाती की अवधि में शामिल करने के संबंध में कुछ शर्तें लागू हो सकती हैं. ऐसे मामलों में आयोग के निर्धारित नियमों और संबंधित निर्देशों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ