दिल्ली में डबल मर्डर: प्रेमिका की हत्या कर भागा, 6 माह की बच्ची सामने आई तो उसे भी उतारा मौत के घाट

Delhi News: दिल्ली में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक 22 साल की युवती और उसकी सहेली की 6 महीने की बच्ची की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़िए दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट।

BeFunky-collage (46)
विज्ञापन

Delhi  Double Murder: दिल्ली के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मजनू का टीला में मंगलवार को 22 साल की युवती और उसकी सहेली के 6 महीने की बेटी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है युवती का दोस्त फरार है, इससे हत्या का शक उसी पर जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती का नाम सोनल और बच्ची का नाम याशिका है। आरोपी ने चाकू मार कर दोनों की हत्या की है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

लिव इन में रहती थी युवती

पुलिस के मुताबिक, हत्या का शक सोनल के ब्वॉयफ्रेंड पर है। मृतक 6 महीने की याशिका सोनल की सहेली की बेटी है। सोनल अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव इन में रहती थी। सोनल का निखिल से झगड़ा चल रहा था इसलिए सोनल अपनी दोस्त रश्मि के घर मंजुनू का टीला इलाके में रहने के लिए आई थी। आरोप है कि रश्मि घर से कहीं बाहर गई थी तभी निखिल घर आया और सोनल की हत्या की और भागते हुए 6 महीने की बच्ची को भी मार डाला।

लाजपत नगर में हुआ था डबल मर्डर

गत 3 जुलाई से दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या हुई थी। आरोपी ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या की थी। जबकि घर का मुख्य दरवाजा लॉक ही रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नौकर ही निकला, उसके मुगलसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी की तबीयत खराब होने की वजह से काम पर नहीं जा रहा था। वापस काम पर आने से महिला ने उसे डांटा। इसी से गुस्से में आकर उसने महिला की हत्या कर दी। उस दौरान महिला का बेटा बाथरूम में था, उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे भी मार दिया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ